बेटियां बेटों से ज्यादा प्रतिभाशाली हैं - जिलाधिकारी 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

कानपुर। महिला कल्याण विभाग कानपुर नगर द्वारा बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गतकन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम डफरिंग महिला अस्पताल में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में जिलाधिकारी  जितेन्द्र प्रताप सिंह , मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने नवरात्रि में जन्म लेने वाली बालिकाओं की मां को बेबी किट वितरण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज लड़कियां लड़कों से ज्यादा प्रतिभाशाली हो रहीं हैं।
 
एक समय था जब लड़कियों का जन्म होने पर लोग इतने खुश नहीं होते थे जितना कि लड़कों के जन्म पर होते थे लेकिन आज समय बदल चुका है। आगे आने वाले समय में लोग दहेज तो भूल ही जाएंगे बल्कि बिना दहेज के बेटी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी समय-समय पर इस पर बहुत ध्यान दे रही है। प्रदेश में बेटीयों को 33 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है। 

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार