नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
घर में घुसकर महिला की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कैली गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम को दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। गांव में हुई मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि स्वतंत्र प्रभात समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गांव निवासिनी शांती पत्नी प्रेम शंकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति भट्ठे में मजदूरी करता है।
देर शाम करीब दस बजे गांव के चार लोग जिनमें एक पुरूष भी शामिल है, उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपी उसका सामान भी उठा ले गए। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments