सोनभद्र बार एसोसिएशन का 7 मार्च को होगा शपथग्रहण समारोह-अशोक प्रसाद श्रीवास्तव

वकीलों का प्रतिनिधि मंडल प्रयागराज में मुख्य अतिथि व वाराणसी में विशिष्ट अतिथिगण से मिलकर आमंत्रण पत्र दिया

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट ) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

सोनभद्र बार एसोसिएशन का 7 मार्च 2026 को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुख्य अतिथि बनाने के लिए प्रयागराज जाकर न्यायमूर्ति जय प्रकाश तिवारी उच्च न्यायालय इलाहाबाद से एवं विशिष्ट अतिथि हेतु श्रीनाथ त्रिपाठी एड.(सदस्य बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया) एवं बिनोद कुमार पाण्डेय एड.(सदस्य बार कौंसिल ऑफ़ यू.पी.) से वाराणसी में मुलाकात की और आमंत्रण पत्र दिया, जिसे सभी अतिथियों ने स्वीकार कर लिया। प्रतिनिधि मंडल में सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एड.,पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक एड, पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश द्विवेदी एड.निवर्तमान महामंत्री अखिलेश पाण्डेय एड. व कोषाध्यक्ष वंशीधर पांडेय एड शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें