खजनी में पत्नी को फावड़े प्रहार कर नृशंस हत्या का आरोपी गिरफ्तार

धारा 103(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त अशोक निषाद पुलिस दबोचा

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्ट- रामअशीष तिवारी ( ख़जनी तहसील) 

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र में पत्नी की नृशंस हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धारा 103(1) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त अशोक निषाद को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

 प्रेस नोट अनुसार पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह मय टीम ने थाना खजनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 64/26 में वांछित चल रहे अभियुक्त अशोक निषाद पुत्र तुफानी निषाद निवासी धाधुपार को गिरफ्तार किया। आरोपी को 04 मार्च 2026 को सुबह 09:15 बजे धाधुपार गांव के दक्षिण दिशा में स्थित भट्ठे के पास से दबोचा गया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी नीलम देवी (उम्र लगभग 40 वर्ष) पर फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

नवनिर्मित कान्हा गौशाला में गौवंशों की दुर्दशा का अध्याय शुरू Read More नवनिर्मित कान्हा गौशाला में गौवंशों की दुर्दशा का अध्याय शुरू

प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

छत्रपति शिवाजी पर धीरेन्द्र शास्त्री की अभद्र टिप्पणी से भड़की भारतीय समता मूलक महासभा Read More छत्रपति शिवाजी पर धीरेन्द्र शास्त्री की अभद्र टिप्पणी से भड़की भारतीय समता मूलक महासभा

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रामदयाल यादव, महिला उपनिरीक्षक प्रीति यादव, हेड कांस्टेबल अनिल चौधरी, कांस्टेबल जितेन्द्र यादव एवं कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।

श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर कारिडोर निर्माणका रास्ता साफ, 2 करोड़़ रूपये स्वीकृत Read More श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर कारिडोर निर्माणका रास्ता साफ, 2 करोड़़ रूपये स्वीकृत

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध उक्त मुकदमे के अलावा अन्य आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस जघन्य वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था, लेकिन आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Post Comments

Comments