सोनांचल कप वाराणसी रेलवे ने रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को दी मात, वत्सल यादव बने मैन ऑफ द मैच

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल (पूल ए) वोट्रेक्स टू ब्रदर्स बनाम एनी.आर. रेलवे वाराणसी के बीच खेला जाएगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

ओबरा /सोनभद्र -

स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित 23वें सोनांचल कप राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन दर्शकों को एक बेहद करीबी और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पूर्वोत्तर रेलवे (एनी.आर. रेलवे) वाराणसी ने शानदार खेल दिखाते हुए लखनऊ की टीम को 3 विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मैच के छठे दिन मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ लेखाधिकारी दीपक कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि सर्वेश तिवारी एवं ई.एस.पी. सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।

IMG-20260227-WA0138

‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो में पहली बार विलेन के रोल में आएँगे नज़र Read More ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो में पहली बार विलेन के रोल में आएँगे नज़र

टॉस जीतकर लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ का स्कोर निर्धारित 25 ओवरों में सभी विकेट खोकर 160 रन बनाए। प्रमुख बल्लेबाज लखनऊ की ओर से दीपक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों पर 75 रन (7 चौके, 4 छक्के) बनाए। मुरारी ने 16 रनों का योगदान दिया। वाराणसी की गेंदबाजी शमशुलहुदा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि नीरज मौर्य ने भी 3 सफलताएं प्राप्त कीं। 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनी.आर. रेलवे वाराणसी की टीम ने सधी हुई शुरुआत की और अंतिम ओवरों के रोमांच के बीच 24.2 ओवरों में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट: अटौरा टीम का शानदार प्रदर्शन, भूलसी को लगातार तीसरी हार Read More अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट: अटौरा टीम का शानदार प्रदर्शन, भूलसी को लगातार तीसरी हार

IMG-20260227-WA0136

क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन बल्लेबाजी कर समाजसेवी विशाल सिंह ने किया शुभारंभ Read More क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन बल्लेबाजी कर समाजसेवी विशाल सिंह ने किया शुभारंभ

प्रमुख बल्लेबाज वत्सल यादव ने 44 गेंदों पर 60 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। दीपक पटेल ने भी 49 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लखनऊ की गेंदबाजी अभिमन्यु सिंह ने 3 विकेट झटके, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए वाराणसी रेलवे के वत्सल यादव को मुख्य अतिथि दीपक कुमार द्वारा मैन ऑफ द मैच चुना गया।निर्णायक (अंपायर) रोशन सिंह एवं सूर्यप्रकाश चौरसिया। स्कोरिंग अक्षय पटेल एवं प्रदीप शर्मा।

कमेंटेटर संकट मोचन झा एवं राजू यादव। समारोह के दौरान अवर अभियंता ई• शेषनाथ यादव, आयोजन सचिव संकट मोचन झा, उपाध्यक्ष राजू यादव, कलीम खान, अरविंद यादव गप्पू, बृजेश यादव, रमेश वर्मा, अवधेश सिंह गुल्लू, नीरज भाटिया, संजय यादव, सोनू राय, प्रदीप कनौजिया बंटू, आशीष राय, सुनील मिश्रा और रंजीत तिवारी सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें