पॉक्सो एक्ट के आरोपी को छुड़ाने थाने पहुंचे लोग ,हंगामा करने वाले दस लोगों का चालान, जिसमे महिला पुरुष शामिल

कोन थाना क्षेत्र का मामला, कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए की गई कार्रवाई

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश-

 कोन थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक गंभीर मामले के आरोपी को छुड़ाने के लिए कुछ लोग थाने पहुंच गए। जहां लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की और थाने परिसर में हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की।

स्थानीय पुलिस के अनुसार आरोपी के समर्थन में आई महिलाओं और पुरुषों ने आक्रामक रुख अपनाया और कार्रवाई रोकने की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अनावश्यक दबाव बनाते रहे और उत्तेजित होकर हंगामा करने लगे।

कुशीनगर में यूजीसी समता बिल 2026 के समर्थन में 26 फरवरी को पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन Read More कुशीनगर में यूजीसी समता बिल 2026 के समर्थन में 26 फरवरी को पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने समझाया कि यह मामला पॉक्सो एक्ट से जुड़ा है और इसमें विधिक प्रक्रिया के तहत ही कार्रवाई होगी। माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिस ने सख्ती बरती।जिसमें मोहम्मद हुसैन, फिरोज अंसारी, मोहम्मद कवनेन, रुकसाना बानो, साहिदा बेगम, मदीना, सखीरा खातून, जुम्मन, रेशमा खातून और आसमा बीबी सहित कुल दस लोगों को शांति भंग की आशंका में हिरासत में लिया गया। इनमें सात महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।

बलरामपुर में लाइनमैन की पत्नी ने अवर अभियंता को पीटा Read More बलरामपुर में लाइनमैन की पत्नी ने अवर अभियंता को पीटा

जानकारी के अनुसार पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी 10 लोगों का चालान कर दिया गया है। कोन पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में गंभीर धाराओं में दर्ज अभियुक्त को नियमों के विरुद्ध राहत नहीं दी जाएगी।

राज्य स्तरीय ‘प्रगति- 2026’ हेतु चयनित हुई आराध्या Read More राज्य स्तरीय ‘प्रगति- 2026’ हेतु चयनित हुई आराध्या

पुलिस ने यह भी कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप या दबाव बनाने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और मामले की विधिक कार्रवाई जारी है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें