मिश्री में लगा गंदगी का अंबार, नहीं हो रहा है कोई सुनवाई

नियमित सफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश, वर्षों से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

कोन /सोनभद्र -

नव सृजित विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत मिश्री में पासवान बस्ती की ओर जाने वाली लगभग 300 मीटर लंबी नाली की सफाई कई वर्षों से नहीं हुई है। इस लापरवाही के कारण स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

IMG-20260226-WA0045

कल्याणपुर मेट्रो ट्रैक पर चढ़ा युवक, नशे में टहलता रहा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Read More कल्याणपुर मेट्रो ट्रैक पर चढ़ा युवक, नशे में टहलता रहा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नाली की सफाई न होने के कारण भारी मात्रा में गंदगी जमा हो गई है। इससे उन्हें दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

नहर के किनारे बोरे में मिला शव मची सनसनी क्षेत्र की जनता में भय व्याप्त Read More नहर के किनारे बोरे में मिला शव मची सनसनी क्षेत्र की जनता में भय व्याप्त

IMG_20260226_195315

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूरे उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई जायेगी Read More भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूरे उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई जायेगी

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग के नियमों के अनुसार नालियों की नियमित सफाई और स्वच्छता बनाए रखना ग्राम पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कागजों तक ही सिमट कर रह गया । जबकि नाली का पानी अब मुख्य सड़क पर बह रहा है, जिससे आवागमन में लोगों को हो रही है काफी परेशानियाँ।

जिसके संबंध में स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल नाली की सफाई कराने की मांग किया है। इस बावत् एडीओ पंचायत ने कहा कि ऐसा नहीं है पर अगर ग्रामीणों की शिकायत है तो सफाई अवश्य करा दिया जायेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार