अधिवक्ताओं के विरोध के कारण सरकार को विनाश कारी संशोधन बिल रोकना पड़ा : मुलायम सिंह यादव
इस काले बिल को अधिवक्ता कभी मंजूर नही होने देंगे - मुलायम सिंह यादव
कानपुर देहात। देश भर के अधिवक्ताओं ने संशोधन बिल अधिनियम 2025 मजबूती के साथ विरोध किया जिससे सरकार ने बिल को स्थगित कर दिया लेकिन सरकार की मनसा ठीक नहीं है इसलिए वकीलों ने भी अपना आंदोलन समाप्त नहीं किया बल्कि स्थगित किया है ।
उक्त बातें मुलायम सिंह यादव एडवोकेट अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात ने एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने कन्नौज जाते वक्त शिवली में कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत से यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि पिछले दरवाजे से इस बिल को पास कराए जाने की पुरजोर कोशिश होगी। लेकिन अधिवक्ता भी अबकी बार आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए मन बना चुके हैं ।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ता पिछले कई वर्षों से अपनी सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट मांग रहे थे ताकि वकील बिना किसी डर के अपने कर्तव्यों का पालन कर सके ,जैसे भारत के कई राज्यों ने डॉक्टरों , कर्मचारियों के लिए कानून पारित कर दिया जो गैर जमानती / संज्ञेय अपराध में आता है ,परंतु अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षा के स्थान पर डरावनी अधिवक्ता संशोधन विनाशकारी बिल 2025 पेश करने की कोशिश की गई जिसमें पूरे देश के अधिवक्ताओं ने एक चट्टानी एकता को प्रदर्शित किया और सरकार को झुकने के लिए विवश किया ।


Comments