छेड़छाड़ का आरोप लगाकर जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, कोर्ट ने आरोपियों को किया दोषमुक्त।

अदालत के फैसले से गोरखनाथ के परिजनों को मिली राहत।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात (संवाददाता) 

अनपरा, सोनभद्र।

अपर सत्र न्यायाधीश विशेष (पॉस्को एक्ट) की अदालत ने सुनवाई के दौरान अश्वनी, अजयंत और अभ्यंत कुमार सिंह को निर्दोष पाते हुए दोषमुक्त कर दिया।अनपरा बाजार निवासी गोरखनाथ सिंह की जमीन को लेकर शर्मा परिवार का रास्ते को लेकर विवाद था। शर्मा परिवार इस जमीन पर कब्जा करना चाहता था, जिसके चलते उन्होंने कई बार गोरखनाथ सिंह और उनके बेटों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। इसका मुकदमा राबर्ट्सगंज न्यायालय में विचाराधीन है।

पड़ोसी सागर शर्मा द्वारा भी गोरखनाथ सिंह के खिलाफ गाली-गलौज और पैसा छीनने का झूठा मुकदमा राबर्ट्सगंज न्यायालय में किया गया है, जो अभी विचाराधीन है।इसके साथ ही सागर शर्मा की बड़ी भाभी ने भी गोरखनाथ सिंह के तीन बेटों पर अपनी बेटी सुमन शर्मा को मोहरा बनाकर झूठा मुकदमा छेड़छाड़ का 2018 में करवाया था।

ओबरा नगर पंचायत में पावर गेम अध्यक्ष पर नियमों की अनदेखी का आरोप, EO की जॉइनिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट पर उठे सवाल Read More ओबरा नगर पंचायत में पावर गेम अध्यक्ष पर नियमों की अनदेखी का आरोप, EO की जॉइनिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट पर उठे सवाल

इस मामले में सुनवाई करते हुए और पत्रावली का अवलोकन करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉस्को एक्ट के न्यायाधीश अमित वीर सिंह ने तीनों भाइयों को निर्दोष पाया और सुमित्रा देवी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताते हुए उन्हें दोषमुक्त कर दिया।

 सोनभद्र में महिला अधिवक्ता के साथ टोल कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की घटना शर्मनाक Read More  सोनभद्र में महिला अधिवक्ता के साथ टोल कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की घटना शर्मनाक

इस फैसले से गोरखनाथ सिंह के परिवार को राहत मिली है, जो लंबे समय से झूठे मुकदमों का सामना कर रहे थे।

दो ब्लॉकों की जिम्मेदारी निभा रहे एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल की कार्यकुशलता को मिल रही जनता की सराहना Read More दो ब्लॉकों की जिम्मेदारी निभा रहे एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल की कार्यकुशलता को मिल रही जनता की सराहना

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें