सड़क की जद में हैं पेड़, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

इसे लापरवाही कहें या जान बूझ कर किया गया कार्य जो कुछ भी हो मामला है गम्भीर जिससे कभी भी हो सकता है गम्भीर दुर्घटना। मामला इल्तिफ़ातगंज रोड पर किनारे स्थित जानलेवा पेड़ों का।

     जानकारी के लिए बता दें कि इल्तिफ़ातगंज रोड का चौड़ीकरण तो हो गया पर सड़क के किनारे सड़क के दायरे में आने वाले पेड़ों को नहीं हटाया गया। जिससे रात में चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानी होती है और कभी भी गम्भीर दुर्घटना हो सकती है।

इनमें कुछ पेड़ों की स्थिति यह है कि कुछ की डालें इस स्थिति में हैं जिनमे ट्रक इत्यादि का ऊपरी हिस्सा भिड़ जाता है और कुछ पेड़ तो सूख गए है उनकी डालियां भी टूट कर खत्म हो गई हैं फिर भी तना सड़क की जद में खड़ा घटना का इंतजार कर रहा है।

पत्रकार की मौत पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन Read More पत्रकार की मौत पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

  20241203_43031PM_ByGPSMapCamera_copy_768x1024 

गोरखपुर ग़ोला में सरकारी पाठशाला की जमीन पर अवैध दुकान सील, प्रशासन की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप Read More गोरखपुर ग़ोला में सरकारी पाठशाला की जमीन पर अवैध दुकान सील, प्रशासन की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

 इल्तिफ़ातगंज रोड पर केदारनगर और बुढ़वा बाबा के बीच में कई पेड़ सड़क के किनारे सड़क पर ही स्थित है जो सड़क की तरफ लटके हैं उनमें से कुछ सूखे हैं और कुछ हरे।

अंबेडकर जयंती पर सेवा भारती का निःशुल्क चिकित्सा शिविर Read More अंबेडकर जयंती पर सेवा भारती का निःशुल्क चिकित्सा शिविर

     जिले में हरे पेड़ों की कटान तो हो ही रही है पर विघ्नकारी और सूखे पेड़ों को हटाने में क्या कठिनाई हो रही है यह समझ से परे है। मजे की बात तो यह है कि कोई भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कारण कुछ भी हो पर क्या प्रशासन किसी गम्भीर दुर्घटना का इन्तजार कर रहा है?

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें