ट्रम्प के शपथ ग्रहण से पहले अमेरिकी विश्वविद्यालयों ने विदेशी विद्यार्थियों से लौट आने की अपील की
International Desk
‘मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ के अंतर्राष्ट्रीय छात्र कार्यालय में एसोसिएट डीन और निदेशक डेविड एल्वेल ने विद्यार्थियों से आगामी शीतकालीन अवकाश पर अपनी यात्रा योजनाओं का आकलन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प के तहत नए कार्यकारी आदेश यात्रा और वीज़ा प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।
राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान यात्रा संबंधी प्रतिबंधों के कारण होने वाली बाधाओं को लेकर चिंता के बीच, अमेरिका के कई शीर्ष विश्वविद्यालय अपने अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए यात्रा सलाह जारी कर रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मामलों के ब्यूरो तथा अंतरराष्ट्रीय शिक्षा संस्थान के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में कुल अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों में से आधे से अधिक (54 प्रतिशत) भारत और चीन के हैं।

Comment List