राजनीति
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
बरही, हजारीबाग, झारखंड:- बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चार माइल के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कपिल यादव लगभग 21 वर्ष पिता सोहन महतो, निवासी ग्राम पोड़ैया के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार माइल के समीप हुए सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बरही लाया। बुधवार को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्रशासन की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने दुर्घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments