संजीव-नी|
On
क्योंकि आज उसने खाना नहीं खाया|
क्योंकि आज हरिया ने खाना नहीं खाया,
हथौड़े की तेज आवाज से भी तेज,
मस्तिष्क के तंतु कहीं तेजी से
शून्य में विलीन हो जाते,
फिर तैरकर,
वापसी की प्रतीक्षा किए बिना,
आकर वापस बैठ जाते,
किसी अलग जगह में
जो पुरानी नहीं होती,
लेकिन वह
कबाड़ में हथोड़ा चलाकर
वापस आए उन विचारों का
विरोध खुलकर करना चाह रहा था,
जिसकी उसे आजादी थी,
पर इतनी ऊर्जा,ताकत
और चाहत नहीं थी,
जो बेवजह उसकी अपनी जिंदगी में,
अन्चाहों की तरह
आकर, दिमाग में चक्कर लगाते,
हथोड़ा और जंग लगा लोहा
आपस में जुगलबंदी कर
कोई मधुर गीत नहीं गा सकते थे
कोई आशा का संकेत नहीं दे सकते थे
कि आने वाला कल
खुशहाली, हरीतिमा का होगा,
किसी को शायद मालूम न था
कि उसने
हथोड़ा चलाने से पहले
और बहुत पहले और
बहुत बाद तक खाना नहीं खाया।
संजीव ठाकुर
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Jan 2026
13 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
13 Jan 2026 17:26:40
Kal Ka Mausam: कल यानी 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग...
अंतर्राष्ट्रीय
05 Jan 2026 12:04:38
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...


Comment List