लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में 11 की मौत, 11 घायल

हिजबुल्लाह ने इजरायली टैंक को मिसाइल से निशाना बनाया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

दक्षिण और पूर्वी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में 11 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। हमले में एक ही परिवार के छह लोग मारे गए। मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। 

हमले में एक ही परिवार के छह लोग मारे गए

शनिवार को आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएनए) के अनुसार, पूर्वी बालबेक-हर्मेल गवर्नमेंट के ख्रीबेह गांव में एक घर पर इजरायली हमले में एक ही परिवार के छह लोग मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा, नाबातिया नगरपालिका के गोदाम पर हुए हमले में पांच कर्मचारियों की मौत हो गई।

दक्षिण और पूर्वी लेबनान के गांवों और कस्बों पर लगभग 90 हमले किए

दुकान पर गैस सिलेंडर लीक लगी आग मची अफरा-तफरी Read More दुकान पर गैस सिलेंडर लीक लगी आग मची अफरा-तफरी

सैन्य सूत्रों के अनुसार, शनिवार को इजरायली युद्धक विमानों और ड्रोन ने दक्षिण और पूर्वी लेबनान के गांवों और कस्बों पर लगभग 90 हमले किए। इसके अलावा, 16 गांवों पर लगभग 75 गोले दागे गए। इसके अलावा रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमलों में तीन पैरामेडिक्स की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।

SIR प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा, समाजवादी पार्टी ने  प्रसासन को ज्ञापन सौंपा Read More SIR प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा, समाजवादी पार्टी ने  प्रसासन को ज्ञापन सौंपा

हिजबुल्लाह ने इजरायली टैंक को मिसाइल से निशाना बनाया

लावारिस सूटकेस मिलने से मचा हड़कंप  Read More लावारिस सूटकेस मिलने से मचा हड़कंप 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार हिजबुल्लाह ने शनिवार को एक बयान में बताया कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान के चामा गांव में एक इजरायली टैंक को मिसाइल से निशाना बनाया, जिससे उसमें सवार सैनिक हताहत हुए। उन्होंने इजरायली सैनिकों और वाहनों के ठिकानों को भी मिसाइल और रॉकेट से निशाना बनाया। इनमें उत्तर इजरायल के शहरों जैसे अकरे, हैफा, सफेद और किर्यात शमोना शामिल हैं।

23 सितंबर से इजरायल ने लेबनान पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। अक्टूबर की शुरुआत में इजरायल ने लेबनान सीमा पर जमीनी अभियान भी शुरू कर दिया है। लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 8 अक्टूबर 2023 से अब तक इजरायली हमलों में 3,452 लोग मारे गए और 14,664 लोग घायल हुए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें