खबर को संज्ञान में लेकर प्रशासन की कार्यवाही से घबराया हुआ कंबाइन मशीन मालिक ने पत्रकार को जान से मारने की दे डाली धमकी
On
जलालपुर अंबेडकर नगर। फसल के अवशेष को जलने से हो रहे पर्यावरण प्रदूषण को संज्ञान में लेते हुए माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में जिला अधिकारी अंबेडकर नगर अविनाश सिंह ने संबंधित विभागों को लेटर जारी कर फसल के अवशेष को जलने से रोकने के लिए और कंबाइन मशीन में एसएमएस लगाकर फसल को काटने के लिए निर्देशित किया है जिसके बाबत खबर प्रकाशित होने पर खबर को संज्ञान में लेकर उप जिलाधिकारी जलालपुर पवन जायसवाल ने टीम गठित कर चल रही कंबाइन मशीन का भौतिक निरीक्षण करने के बाद मशीन मालिक को एसएमएस लगाकर फसल काटने का निर्देश दिया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही टीम वापस हुई उसके तुरंत बाद दबंग मशीन मलिक ने किसानों को समझाते हुए यह कहा कि ऐसे ही बार-बार प्रशासन आती रहती है और चेतावनी देती रहती है, जब कोई भी विभाग का आदमी आए तो उससे आप लोग यह कहिए की हमें फसल के अवशेष को पशुओं को चारा बनाकर खिलाना है। उसके कुछ ही क्षण बाद उप कृषि निदेशक अंबेडकर नगर के आदेश के क्रम में सहायक विकास अधिकारी कृषि अशोक सिंह और कृषि बीज भंडार प्रभारी विनीत वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया और कुछ किसानों ने यह कहा कि हमें पशुओं का चारा बनाने के लिए फसल के अवशेष की आवश्यकता है, इसलिए हम एसएमएस ना लगवा कर फसल कटवाना चाहते हैं।
इस पर सहायक कृषि विकास अधिकारी अशोक सिंह ने कहा कि आप लोग बिना एसएमएस लगाए फसल कटवा सकते हैं परंतु आप फसल का अवशेष नहीं जला सकते यदि आप फसल का अवशेष जलाते हुए पाए गए तो आपसे जुर्माने की वसूली की जाएगी। उसके बाद जितने किसानों ने फसल को उस मशीन के द्वारा कटवाया किसी भी किसान के खेत में मशीन मलिक ने एसएमएस नहीं लगवाया।यदि भौतिक सत्यापन किया जाए तो इस प्रकरण का स्पष्टीकरण हो जाएगा।
खबर को संज्ञान में लेकर टीम द्वारा की गई कार्यवाही से घबराकर कंबाइन मशीन मलिक लक्ष्मी वर्मा निवासी भड़़भड़पुर जमौली के पुत्र शुभम वर्मा ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दे डाली और ग्रामीणों को भी समझाया कि यदि वह कहीं भी दिखाई पड़ जाए तो पहले उसको मारपीट कर उसका हाथ पैर तोड़ डालिए उसके बाद आप लोगों की फसल काटी जाएगी। प्रश्न यह उठता है कि यदि पत्रकार को खबर प्रकाशित करने पर दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी मिलती रहेंगी तो फिर अपराध पर कैसे प्रतिबंध लग पाएगा।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
10 Dec 2025
10 Dec 2025
09 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List