2047 तक विकसित भारत के निर्माण हेतु सभी विभाग समन्वय स्थापित कर नवाचार अपनाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चित- प्रभारी मंत्री

बैठक में शासन की मंशा के अनूरूप सभी कार्य ससमय पूर्ण करने के दिये निर्देश

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद मुख्यालय पर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन सड़कों का कार्य मार्च माह तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

IMG-20260225-WA0065

बैरहना में खलिहान की भूमि पर कब्जा प्रशासन की भूमिका दिख रही संदिग्धशिकायत पर कार्रवाई के लिए नही जुटा साहस  Read More बैरहना में खलिहान की भूमि पर कब्जा प्रशासन की भूमिका दिख रही संदिग्धशिकायत पर कार्रवाई के लिए नही जुटा साहस 

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर सड़कों को बिना अनुमति काटा गया है और मरम्मत कार्य लंबित है, संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध लोक निर्माण विभाग और नगर पंचायत विभाग प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होने अधिशासी अभियंता, जल निगम को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित समयानुसार जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, विशेषकर आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

जिला कारागार में विधिक जागरूकता  शिविर का आयोजन,  न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिये  संबंधितों का आवश्यक दिशा निर्देश Read More जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिये संबंधितों का आवश्यक दिशा निर्देश

इस दौरान उन्होनें प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिरौंजी, अर्जुन जैसे उपयोगी वृक्षों का व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हों। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को वृक्षारोपण की शपथ भी दिलाई।

उत्पीड़न को लेकर ससुरालीजनों पर दर्ज हुआ मुकदमा Read More उत्पीड़न को लेकर ससुरालीजनों पर दर्ज हुआ मुकदमा

विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत बाउंड्री वॉल, शौचालय, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण एवं आदर्श बनाने पर विशेष बल दिया।

अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र में विद्युत आपूर्ति निर्धारित समयावधि के अनुसार सुनिश्चित की जाए और किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होने कहा कि ट्रान्सफार्मर मरम्मत का कार्य निर्धारित समय अवधि में किया जाये, डीसी मनरेगा को जी-राम योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रमिकों को योजना का अधिकतम लाभ मिल सके।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण हेतु सभी विभाग समन्वय स्थापित कर नवाचार अपनाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा नंदलाल गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पंकज राय सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें