स्वच्छ जनतंत्र की पहचान सबको शिक्षा और मतदान। एक वोट का मतलब एक ताकत है।
On
भभुआ कैमुर
आज दिन रविवार को लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मोहनियां (देवकली), कैमूर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार ने बच्चों के साथ मिलकर अशोक का पत्ता, अड़हुल का फूल, चमेली का फूल आदि प्राकृतिक से जुड़ा हुआ सामग्री से 100% मतदान के आकृति बना कर प्रेरित किया गया।
सभी बच्चों को सौ प्रतिशत मतदान करने के लिए अपने आसपास घर के लोगों को जिसका उम्र 18 से ऊपर हो वे वोट आवश्यक करें। मत आप सभी का अधिकार है। इसे कदापि बेकार न जाने दें। इसमें सभी से लोकतंत्र के उत्सव में बढ़ चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया गया। इस दौरान वृद्ध हों या महिलाएं अथवा युवा, सभी लोग 1 जून 2024 को बूथ पर जाकर वोट देने का वादा किया। हर वोट मूल्यवान है। इसकी समझ हर वोटर को है। ऐसे में सभी अपना वोट डालने के प्रति सजग हैं। लोकतंत्र में मतदान एक महापर्व होता है जिसमें सभी मतदाता भाग लेकर अपने कीमती मत का दान करते हैं और देश के प्रतिनिधि को चुनते हैं।
मतदान को लोकतंत्र में सबसे बड़ा दान कहा जाता है देश का हर एक नागरिक जब मतदान के महत्व को समझ कर मत देता है। बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान के लिए स्लोगन बोलकर व लिख कर मतदाता ही भारत भाग्य विधाता है। स्वच्छ जनतंत्र की पहचान सबको शिक्षा और मतदान। एक वोट का मतलब एक ताकत है। मतदान से देश मजबूत होता है। मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है।
लोकतंत्र है महापर्व, हम करे इस पर गर्व। छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करो मतदान। आधी रोटी खाना है वोट देने जाना है। आज के दिन जो वोट करेगा, वोट से ये देश बढ़ेगा। इस मौके पर वार्डन शिक्षिका सुनीता कुमारी , शिक्षिका लता देवी, पूजा कुमारी, लेखपाल दिलीप शुक्ला , आदेश पाल सुदर्शन पासवान आदि उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
ईडी की सारी दलीलें खारिज, अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत ।
11 May 2024 17:00:13
जेपी सिंह। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत मिल गई। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस...
अंतर्राष्ट्रीय
अमेरिका: क्या जेम्स बर्गम को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनेगे डोनाल्ड ट्रंप ? नॉर्थ डकोटा के गवर्नर के बारे में
12 May 2024 17:47:38
International Desk डोनाल्ड ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह बर्गम को उपराष्ट्रपति के तौर पर चुनंगे या नहीं।...
Comment List