कानपुर जोन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम- एडीजी जोन कानपुर 

ECISVEEP द्वारा ली गई प्रदेश के समस्त अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग 

कानपुर जोन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम- एडीजी जोन कानपुर 

कानपुर। ECISVEEP द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 को सकुशल, निष्पक्ष व शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रेक्षक तथा जिला निर्वाचन अधिकारी, रेंज अधिकारी, पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक व स्टेट पुलिस नोडल आफिसर तथा जोनल पुलिस अधिकारी, व रेंज पुलिस अधिकारी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा गोष्ठी कर दिशा-निर्देश दिये गये। 

बैठक में एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह ने भी भाग लिया और कानपुर जोन के अंतर्गत जिन जनपदों 13 मई को मतदान होना है वहां की सुरक्षा तैयारियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
कानपुर जोन के अंतर्गत फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज और अकबरपुर लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होगा।
 
 एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह ने बताया कि कानपुर जोन के अंतर्गत जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर बराबर नजर रखी जा रही है। ऐसे असमाजिक तत्व जो कि चुनाव में गड़बड़ी फैला सकते थे उनकी पहचान कर उनको चिन्हित कर लिया गया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वह निर्भीक होकर मतदान करें।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024