जालसाज ने खाते से 40 हजार रुपया उड़ाया केस दर्ज

Office Desk Lucknow Picture
Published On

सहजनवा गोरखपुर- सहजनवा थाना क्षेत्र के निबरहर निवासी एक व्यक्ति के खाते से जालसाज ने चार बार 40 हजार रुपया उड़ा दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के निबरहर निवासी रवि कुमार पुत्र भुनेश्वर यादव जिनका पंजाब नेशनल बैंक भापही में बैंक खाते का संचालन होता है।
 
जालसाज ने उनके खाते से चार बार में 40 हजार रुपया उड़ा दिया। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद बैंक से जानकारी मिली की एक व्यक्ति के खाते में रुपया ट्रांजेशन हुआ है। पुलिस ने जालसाज रस्मीना जैन नाम के जालसाज के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार