झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान में सहयोग हेतु पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज यादव से किया मुलाकात 

Jharkhand Swatantra Prabhat Picture
Published On

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान में सहयोग हेतु पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज यादव से किया मुलाकात 

स्वतंत्र प्रभात : बरही  : धनंजय कुमार 

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहांगीर अंसारी शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान में सहयोग हेतु बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार यादव से भेंट की। पूर्व मंत्री से मिलकर श्री अंसारी ने शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं के निपटारे हेतु सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्षों से शिक्षकों के प्रोन्नति का मामला लंबित है, जिससे शिक्षकों का काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। कई शिक्षक प्रोन्नति की आशा में सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि हजारीबाग जिले में 124 प्रधानाध्यापक के पद वर्षो से रिक्त हैं । साथ ही साथ स्तरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु जारी की गई सूची में कई त्रुटियों को बताते हुए उन्होंने अनुरोध किया कि शिक्षकों का पहले प्रोन्नति दी जाए तत्पश्चात स्थानांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ किया जाए। इस संबंध में मुख्य सचिव एवं शिक्षा सचिव से मिलकर शिक्षकों की समस्या के समाधान की गुहार लगाने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के अतिरिक्त राजेश कुमार आदि शामिल थे।

About The Author

Post Comments

Comments