विवाहिता ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस परिजन एवं ग्रामीण खोजबीन में जुटे लेकिन...

विवाहिता ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस परिजन एवं ग्रामीण खोजबीन में जुटे लेकिन...

लेकिन नहर पूरी तरह से भरी होने व तेज़ बहाव के कारण घटना के कुछ देर बाद महिला दिखाई देना बंद हो गई और नहर की बहाव में समा गई। सूचना पर पहुँची खुटहन पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पानी मे काफ़ी खोजबीन की लेकिन...

 

 

 जौनपुर( खुटहन):- 


 थाना क्षेत्र के सुईथाखुर्द गांव के समीप गोसाईपुर नहर में 27 वर्षीय युवती ने नहर में छलांग लगा दी युवती की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार सुईथाखुर्द गांव निवासी बीनू गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता आज सुबह करीब 5 बजे घर के सामने करीब 200 मीटर दूर नहर पर पहुँच गई और नहर में छलांग लगा दी। इन सभी घटनाओं को स्थानीय छोटे छोटे बच्चे देख रहे थे जिसकी सूचना अपने परिजनों को दिए किसी तरह घटना की सूचना महिला के परिजनों तक पहुँची आनन फानन में सभी घटनास्थल पर पहुँच नहर में महिला की खोजबीन करने लगे।

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बदल गया मौसम, तीन दिन बाद लौटेगा घना कोहरा Read More UP Weather: उत्तर प्रदेश में बदल गया मौसम, तीन दिन बाद लौटेगा घना कोहरा

 लेकिन नहर पूरी तरह से भरी होने व तेज़ बहाव के कारण घटना के कुछ देर बाद महिला दिखाई देना बंद हो गई और नहर की बहाव में समा गई। सूचना पर पहुँची खुटहन पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पानी मे काफ़ी खोजबीन की लेकिन अभी तक कुछ पता नही चल पाया है। सूचना है कि नहर का पानी बंद कर खोजबीन शुरू किया जाएगा। परिजनों के साथ खुटहन पुलिस टीम व ग्रामीण खोजबीन में जुटे हुए है।

सजेती में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत Read More सजेती में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत

सौतेली मां ने गला दबा कर की थी तीन साल  की मासूम बच्ची की हत्या,  गिरफ्तार Read More सौतेली मां ने गला दबा कर की थी तीन साल  की मासूम बच्ची की हत्या,  गिरफ्तार

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel