चोपन में पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय डिजिटल कार्य प्रणाली का प्रशिक्षण

पीएफएमएस (PFMS), ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और जेम इंटीग्रेशन से संबंधित कार्यप्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

चोपन/सोनभद्र-

विकास खंड चोपन में पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया तथा प्रशिक्षण में आए प्रधानों और सचिवों का स्वागत किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान पंचायत से जुड़े विभिन्न कार्यों को ऑनलाइन पोर्टल पर किस प्रकार संचालित किया जाए, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।इसमें पीएफएमएस (PFMS), ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और जेम इंटीग्रेशन से संबंधित कार्यप्रणाली पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन पोर्टलों के माध्यम से पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी तथा सभी योजनाओं का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा।

समाधान दिवस पर श्रमिक भुगतान व प्रदूषण का मुद्दा उठा, सौंपा ज्ञापन Read More समाधान दिवस पर श्रमिक भुगतान व प्रदूषण का मुद्दा उठा, सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम में एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर,एडीओ एसटी चोपन ऋषिकांत शुक्ला तथा अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण में उपस्थित प्रधानों और सचिवों ने भी अपनी जिज्ञासाएं रखीं,जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।इस मौके पर सचिव राहुल सिंह,राम विलास,दीपक पांडेय,प्रधान राम सजीवन यादव,तारा देवी,ट्रेनर विकास,वंदना आदि लोग उपस्थित रहे तथा संचालन अभय कुमार,अजय मौर्या ने किया।

गोआश्रय केंद्र मऊखुर्द का एडीसीओ सदर ने किया निरीक्षण, भूसे व चारे की मिली पर्याप्त व्यवस्था Read More गोआश्रय केंद्र मऊखुर्द का एडीसीओ सदर ने किया निरीक्षण, भूसे व चारे की मिली पर्याप्त व्यवस्था

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें