शिक्षा विभाग के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन पर हुई चर्चा
बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संबंधित विषय पर चर्चा करते हुए आगे की कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श किया।
लखनऊ। तेलीबाग सामाजिक एवं जन कल्याण समिति, रथीन्द्र नगर, तेलीबाग की ओर से शिक्षा विभाग से जुड़े मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन को लेकर आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संबंधित विषय पर चर्चा करते हुए आगे की कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक समिति के कैम्प कार्यालय, शनि मंदिर के सामने, बेईमान लड्डू के बगल में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई। बैठक के बाद समिति के पदाधिकारी घटना स्थल से पुलिस चौकी पहुंचे तथा इसके बाद शिक्षा विभाग से संबंधित विषय पर अधिकारियों से वार्ता किए जाने की बात कही गई।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाना आवश्यक है। बैठक में मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए नियमानुसार आगे की कार्रवाई किए जाने पर सहमति बनी।
बैठक में समिति के संरक्षक मंसाराम शुक्ला, संयोजक सी.पी. यादव, सचिव नंदन यादव, संयोजक आनंद प्रसाद कुशवाहा, उपाध्यक्ष तारा यादव, संदीप शास्त्री, अरविंद तिवारी एवं राधेश्याम साहू, संयुक्त मंत्री प्रथम यादव, सदस्य अनुज सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता एम.एल. गुप्ता, सेवानिवृत्त उप प्रधानाचार्य, भरोसे मैकूलाल इंटर कॉलेज, तेलीबाग, लखनऊ एवं अध्यक्ष तेलीबाग सामाजिक एवं जन कल्याण समिति, रथीन्द्र नगर, तेलीबाग ने की।


Comments