बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, भाई-बहन के प्रेम से सराबोर रहा टूण्डला

टूण्डला के कृष्णा पुरम कॉलोनी मे भाई देव मनु व रूद्र प्रताप शर्मा के राखी बांधती बहन कनिष्का शर्मा

विवेक शर्मा Picture
Published On

रक्षाबंधन पर घर-घर गूंजा उल्लास, बहनों ने तिलक कर उतारी आरती; भाइयों ने दिया रक्षा का वचन

विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला 

टूण्डला।

नगर में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनकी लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, भाई-बहन के प्रेम से सराबोर रहा टूण्डला

रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारी और रक्षासूत्र बांधने के बाद उन्हें मिष्ठान खिलाया। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार एवं भेंट देकर उनके सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहने और उनकी रक्षा का वचन दिया। कई परिवारों में बहनों ने उपवास रखकर रक्षाबंधन की रस्म पूरी की।
 
पारंपरिक तरीके से हुई पूजा-अर्चना
 
पर्व को लेकर घरों में विशेष तैयारियां की गईं। रसोई की दीवार पर गेरू एवं घी से सोना और श्रवण कुमार के प्रतीक चिन्ह बनाए गए और उनकी पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
बहनें रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर हाथों में पूजा की थाल लिए भाइयों की प्रतीक्षा करती नजर आईं। पूजा की थाली में रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई एवं रक्षासूत्र सजाए गए। भाई के पहुंचते ही बहनों ने तिलक लगाकर आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधी।
बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, भाई-बहन के प्रेम से सराबोर रहा टूण्डला

दिनभर बना रहा भाई-बहनों के आवागमन का सिलसिला

रक्षाबंधन पर्व के चलते नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में दिनभर भाई-बहनों के आवागमन का सिलसिला बना रहा। दूर-दराज रहने वाली बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचीं, वहीं कई भाई भी अपनी बहनों के घर जाकर रक्षासूत्र बंधवाने पहुंचे। पर्व के चलते घर-परिवारों में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।
रक्षाबंधन ने एक बार फिर भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत किया। बहनों ने जहां भाइयों की लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों के प्रति अपने स्नेह एवं जिम्मेदारी का संकल्प दोहराया।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार