तहसील खजनी का शानदार प्रदर्शन, IGRS रैंकिंग में प्रदेश में 15वां और गोरखपुर में प्रथम स्थान

एसडीएम आनंद कुमार कटारिया और तहसीलदार ध्रुवेष कुमार सिंह के नेतृत्व में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण से निस्तारण का मिला परिणाम

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

जिला ब्युरो कार्यालय (गोरखपुर )

गोरखपुर। जनसुनवाई एवं शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संचालित आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) की नवीनतम रैंकिंग में गोरखपुर जनपद की तहसील खजनी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। खजनी ने पूरे उत्तर प्रदेश में 15वां स्थान प्राप्त कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया है। वहीं गोरखपुर जनपद की सभी तहसीलों में खजनी प्रथम स्थान पर रही है।


इस उपलब्धि का श्रेय उपजिलाधिकारी आनंद कुमार कटारिया एवं तहसीलदार ध्रुवेष कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था को दिया जा रहा है। दोनों अधिकारियों के निर्देशन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया, जिससे आमजन का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हुआ।

आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में खजनी तहसील ने न केवल समय सीमा का पालन किया, बल्कि शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता भी बेहतर रखी। अधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा, शिकायतकर्ताओं से संवाद तथा लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया। यही कारण रहा कि खजनी ने प्रदेश स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई।

न्यायालय के आदेश के तीन साल बाद भी नहीं मिला पीड़ित को पुश्तैनी जमीन पर कब्जा Read More न्यायालय के आदेश के तीन साल बाद भी नहीं मिला पीड़ित को पुश्तैनी जमीन पर कब्जा

गोरखपुर जनपद की अन्य तहसीलों की बात करें तो सहजनवा और बांसगांव को प्रदेश स्तर पर 70वां स्थान प्राप्त हुआ। वहीं चौरी-चौरा और सदर तहसील संयुक्त रूप से 107वें स्थान पर रहीं। इसके अलावा कैंपियरगंज तहसील को 163वां स्थान मिला, जो जिले में सबसे पीछे रही।

खजनी तहसील में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण Read More खजनी तहसील में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाती है और संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं।

नैनी में खुले नाले बन रहे जानलेवा, नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल Read More नैनी में खुले नाले बन रहे जानलेवा, नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल

खजनी तहसील की इस उपलब्धि से स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है। क्षेत्र के नागरिकों का मानना है कि तहसील प्रशासन ने जनसमस्याओं के समाधान को गंभीरता से लिया, जिसका सकारात्मक परिणाम प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में देखने को मिला है।

यह सफलता न केवल खजनी तहसील बल्कि पूरे गोरखपुर जनपद के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। आने वाले समय में भी इसी तरह की कार्यशैली बनाए रखते हुए खजनी प्रशासन प्रदेश की शीर्ष तहसीलों में स्थान बनाने का प्रयास करेगा।

Post Comments

Comments