तेज रफ्तार मट्टी लदी ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी

मोटरसाइकिल चालक सहित सवार गंभीर रूप से घायल, इलाज के क्रम में सवार युवक की मौत

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

बेतिया। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा पंचायत की है जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी हैं, बताया जा रहा हैं मोटरसाइकिल चालक सहित सवार युवक इस टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया हैं, जहां स्थानीय लोगों की मदद से चालक सहित सवार युवक को जीएमसीएच अस्पताल लाया गया, वही चिकित्सकों ने सवार युवक को देख मृत घोषित कर दिया, तो चालक कि स्थिति इलाज पश्चात् वर्तमान में ठीक बताई जा रही हैं। घटना 8 जून, सोमवार कि दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है जहां मट्टी लदे ट्रैक्टर ने घोघा बाजार से घर को जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी है।

इस घटना में मोटरसाइकिल सवार इरफान अंसारी उम्र करीब 18 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई, बताया जाता है कि इरफान चार भाई एवं दो बहन में दूसरे नंबर का भाई था और वह घर में सिलाई का काम करता था तो वही उसके पिता खेती का काम करते थे, इस घटना से मृत परिजनों का रो रो का बुरा हाल है, तो वहीं घटना की जानकारी स्थानीय गोपालपुर थाना को ग्रामीणों ने सूचित की, जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया एवं पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया है।

परिजनों ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर घटनास्थल से फरार हो गया है और अपने घर पर ट्रैक्टर लगा दिया हैं, घटनाकारित वाहन स्थानीय गोपालपुर थाना क्षेत्र के घोघा पंचायत निवासी बली यादव के पुत्र श्रीकांत यादव बताये जा रहे हैं, मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के रतनमाला टोला खोड़वा गांव वार्ड संख्या चार निवासी नेक मोहम्मद अंसारी के 18 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी के रूप में हुई है वही इस घटना पश्चात पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें