अजब चोर की गजब कहानी: घर में घुसकर नहाया,खाना खाया और नकदी लेकर फरार।

जानकारी के अनुसार, हनुमान नगर निवासी जगत बहादुर सिंह इन दिनों अपने घर की स्थिति ठीक न होने के कारण एफसीआई रोड स्थित एक किराए के कमरे में रह रहे हैं।

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 

नैनी,प्रयागराज नैनी कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर मोहल्ले में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक चोर देर रात एक मकान में घुसा, घर में आराम से नहाया, खाना खाया और इसके बाद नकदी लेकर फरार हो गया। जाते-जाते वह अपने जूते और कपड़े भी वहीं छोड़ गया।

जानकारी के अनुसार, हनुमान नगर निवासी जगत बहादुर सिंह इन दिनों अपने घर की स्थिति ठीक न होने के कारण एफसीआई रोड स्थित एक किराए के कमरे में रह रहे हैं। सोमवार सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो दुकान के ऊपर मकान का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि लगभग 1,500 रुपये नकद और कुछ आम गायब हैं।

पीड़ित ने बताया कि चोर ने चोरी करने से पहले या बाद में घर में नहाया और खाना भी खाया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। सबसे हैरानी की बात यह रही कि चोर अपने जूते और कपड़े मौके पर ही छोड़ गया।गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व ही जगत बहादुर सिंह की पत्नी का निधन हुआ था, जिससे परिवार पहले से ही दुख और परेशानियों का सामना कर रहा है। घटना की सूचना खबर लिखे जाने तक पुलिस को नही दी गई है।

अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु के प्रकरण में 10,000 रुपये की इनामिया स्टाफ नर्स गिरफ्तार Read More अवैध अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मृत्यु के प्रकरण में 10,000 रुपये की इनामिया स्टाफ नर्स गिरफ्तार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें