जिगना में फिर एक युवक का नशा के चलते मौत।

जिगना थाना क्षेत्र के कुशहा गांव में युवक की संदिग्ध मौत, लोगों ने बताया नशे का आदी था युवक

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी अजीत कुमार (35 वर्ष) पुत्र सीताराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने क्षेत्र के एक मेडिकल संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया, जबकि मेडिकल संचालक ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि युवक पहले से ही नशे की हालत में था।

जिगना में फिर एक युवक का नशा के चलते मौत।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजीत कुमार को नशे की लत थी। बताया जा रहा है कि वह घूमते-घूमते कुशहा चौराहे स्थित राजेश मेडिकल पर पहुंचा था, जहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

ग्यारह वर्ष पुराने मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, बहरिया पुलिस को मिली सफलता। Read More ग्यारह वर्ष पुराने मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार, बहरिया पुलिस को मिली सफलता।


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. रत्नाकर मिश्रा ने जांच के बाद अजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि तीन दिन पहले उसकी मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था। उन्होंने यह भी बताया कि वह सात माह की गर्भवती हैं।
घटना के बाद परिजनों ने मेडिकल संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। वहीं राजेश मेडिकल के संचालक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि युवक पहले से ही नशे की हालत में उनके मेडिकल स्टोर पर आया था तथा वहां उसका कोई इलाज नहीं किया गया था।

सीबीआई के जाल में फंसे डाक विभाग के अधिशासी अभियंता, डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। Read More सीबीआई के जाल में फंसे डाक विभाग के अधिशासी अभियंता, डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।


मृत्यु के कारणों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया गया कि मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने घर ले गए।
फिलहाल युवक की मौत को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
कुशहा गांव में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया आरोप, मेडिकल संचालक ने किया खंडन

नवागत कार्यक्रम अधिकारी ने पदभार ग्रहण किया। Read More नवागत कार्यक्रम अधिकारी ने पदभार ग्रहण किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें