विण्ढमगंज पुलिस द्वारा हत्या की घटना का मात्र 08 घंटे में सफल अनावरण, प्रेम-प्रसंग के चलते हुई थी हत्या

अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल एवं मृतक का मोबाइल फोन बरामद

राजेश तिवारी Picture
Published On

विण्ढमगंज/ सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विण्ढमगंज के कुशल नेतृत्व में थाना विण्ढमगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा हत्या की एक सनसनीखेज घटना का मात्र 08 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल, मृतक का मोबाइल फोन एवं घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।

दिनांक 04.06.2026 को थाना विण्ढमगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जोरूखाड़ में रजनीकान्त पुत्र अश्वनी गोंड, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम पतरिया, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र का शव बरामद हुआ था। घटनास्थल के निकट मृतक की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP 64 B 3004 भी खड़ी मिली थी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल, साक्ष्य संकलन एवं घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के द्वारा करते हुए समुचित निर्देश देकर घटना के अनावरण हेतु लगया गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विंढमगंज पर मु0अ0सं0 78/2026, धारा 103(1), 238(A) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल सुरागरसी-पतारसी, तकनीकी साक्ष्यों के संकलन एवं स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप घटना के मात्र 08 घंटे के भीतर दिनांक 04.06.2026 को समय 20:29 बजे मुखबिर की सूचना पर टहानिया खोली स्थित सुनील प्रजापति के खाली मकान के पास से अभियुक्त दिनेश पुत्र जीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

जनगणना कार्य में लापरवाही पर 48 प्रगणकों का वेतन रोका Read More जनगणना कार्य में लापरवाही पर 48 प्रगणकों का वेतन रोका

पूछताछ में अभियुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि उसे मृतक रजनीकान्त का उसकी पत्नी के साथ प्रेम-प्रसंग होने की जानकारी थी, जिसके कारण वह उससे रंजिश रखता था। इसी रंजिशवश वह मृतक को बहाने से अपने साथ जंगल की ओर ले गया और घटना में प्रयुक्त चापड़ से उसकी हत्या कर दी। घटना के उपरान्त उसने मृतक का मोबाइल फोन, आला कत्ल (चापड़) तथा अपने पहने हुए कपड़ों को झाड़ियों में छिपा दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर उक्त सामान को बरामद कर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- दिनेश पुत्र जीत सिंह, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम केवाल, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।

मुख्यमंत्री योगी के समक्ष गूंजी खजनी के विकास की आवाज, राजेन्द्र सेठ ने सौंपा मांगपत्र Read More मुख्यमंत्री योगी के समक्ष गूंजी खजनी के विकास की आवाज, राजेन्द्र सेठ ने सौंपा मांगपत्र

अभियुक्तों के पास से एक अदद आला कत्ल (चापड़),मृतक का एक अदद वन प्लस मोबाइल फोन, अभियुक्त का लोवर एवं शर्ट।गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, थाना विण्ढ़मगंज, जनपद सोनभद्र, हे0का0 सुरेन्द्र प्रजापति, का0 सुनील कुमार, का0 आलोक कुमार शामिल रहे।

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ अधिवक्ताओं प्रदर्शन। Read More मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ अधिवक्ताओं प्रदर्शन।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार