जिलाधिकारी ने अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा का किया औचक निरीक्षण

विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं भोजन उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

विद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, श्रमिकों के हित में दिए निर्देश

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, विद्यार्थियों के लिए संचालित शिक्षण व्यवस्था, भोजनालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि विद्यालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए भोजन को विद्यार्थियों के साथ ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता का परीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने विद्यालय प्रशासन की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने छात्रावास (हॉस्टल) का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिलाधिकारी  ने ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम कक्ष का सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से लिये जायजा, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश Read More जिलाधिकारी ने ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम कक्ष का सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से लिये जायजा, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के उपरांत उन्होंने अपर श्रम आयुक्त पिपरी को निर्देशित किया कि जनपद में ऐसे स्थलों को चिन्हित किया जाए जहां बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। उन स्थानों पर श्रमिकों के विश्राम, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को मिले नियुक्ति पत्र और स्मार्टफोन, महिला एवं डिजिटल सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा। Read More आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को मिले नियुक्ति पत्र और स्मार्टफोन, महिला एवं डिजिटल सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार