आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को मिले नियुक्ति पत्र और स्मार्टफोन, महिला एवं डिजिटल सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा।

यमुना सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि दीपक पटेल एवं नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा ने किया वितरण।

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता सरस सिंह 

प्रयागराज। महिला सशक्तिकरण और डिजिटल भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को विकास भवन स्थित यमुना सभागार में नियुक्ति पत्र एवं स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक पटेल तथा अरुण कुमार मिश्रा, नामित पार्षद नगर निगम प्रयागराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा कार्यों के बेहतर संचालन के लिए स्मार्टफोन वितरित किए गए।

समारोह में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि दीपक पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग—माताओं और बच्चों—के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से जुड़े कार्यों में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्हें डिजिटल संसाधनों से जोड़ने से योजनाओं का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी तथा पारदर्शी होगा।

पुलिस ने दस्त के दौरान तमंचा सहित संदिग्ध पड़ा Read More पुलिस ने दस्त के दौरान तमंचा सहित संदिग्ध पड़ा

इस अवसर पर नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि स्मार्टफोन वितरण से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सरकारी योजनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, लाभार्थियों का डेटा अपडेट करने, पोषण ट्रैकिंग तथा विभिन्न विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी। इससे सेवा वितरण की गुणवत्ता में भी सुधार होगा और लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ अधिक तेजी से पहुंच सकेगा।

जल सप्ताह के अंतर्गत IFFCO फूलपुर में जल संरक्षण पर प्रबंधन की बैठक। Read More जल सप्ताह के अंतर्गत IFFCO फूलपुर में जल संरक्षण पर प्रबंधन की बैठक।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव समाज में दिखाई दे रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें अधिक सक्षम बनाया जा रहा है, जिससे बाल विकास एवं पोषण संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी।समारोह के अंत में लाभार्थियों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्मार्टफोन मिलने से उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में काफी सुविधा होगी ।

नगर निगम की लापरवाही से मेवा लाल की बगिया में खुले नाले में गिरी कार, चालक बाल-बाल बचा। Read More नगर निगम की लापरवाही से मेवा लाल की बगिया में खुले नाले में गिरी कार, चालक बाल-बाल बचा।

Post Comments

Comments