जनचौपाल में प्रमुख सचिव सहकारिता ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

पात्रों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर दिया जोर,

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।

संवाददाता प्रयागराज, बहरिया।

उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव सहकारिता एवं प्रयागराज के नोडल अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने गुरुवार को विकास खंड बहरिया की ग्राम पंचायत किराव में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी फूलपुर अविनाश यादव भी उपस्थित रहे।

जन चौपाल का शुभारंभ प्रमुख सचिव अजय कुमार शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया तथा सर्वोदय स्मृति वाटिका में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया और अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

नगरपालिका परिषद पडरौना में सुना गया ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड Read More नगरपालिका परिषद पडरौना में सुना गया ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड

चौपाल में ग्रामीणों को पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड, जल जीवन मिशन, आयुष्मान कार्ड, आईसीडीएस, फार्मर रजिस्ट्री, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला सुरक्षा, निराश्रित महिला पेंशन तथा दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बकाया भुगतान को लेकर आशा एवं संगिनी कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी Read More बकाया भुगतान को लेकर आशा एवं संगिनी कर्मियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

अपने संबोधन में प्रमुख सचिव अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा है कि सभी पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले। इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

विकास भवन मे सहायक आयुक्त का विदाई समारोह संपन्न Read More विकास भवन मे सहायक आयुक्त का विदाई समारोह संपन्न

उन्होंने ग्रामीणों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी जी.पी. कुशवाहा, खंड विकास अधिकारी बहरिया कविता तिवारी, ग्राम प्रधान सीमा मौर्य सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जन चौपाल के माध्यम से शासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे लोगों को अपनी समस्याएं रखने और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार