विकास भवन मे सहायक आयुक्त का विदाई समारोह संपन्न

मैं सोनभद्र से भले जा रहा हूँ पर सोनभद्र मेरी स्मृतियो मे हमेशा रहेगा-देवेंद्र कुमार सिंह

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

स्थानीय विकास भवन स्थित सहकारिता कार्यालय मे सहायक आयुक्त देवेंद्र कुमार सिंह को गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण भावभीनी विदाई दी गई।उल्लेखनीय है कि देवेंद्र कुमार सिंह का तबादला बहराइच जनपद के सहायक आयुक्त के पद पर हुआ है।बतादें कि सोनभद्र की जिम्मेदारी उपायुक्त तथा प्रभारी सहायक आयुक्त मिर्जापुर अमित कुमार पांडेय को मिली है।

समारोह मे सभी अधिकारियो तथा कर्मचारियो का आभार प्रकट करते हुए देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सोनभद्र मे सबसे इतना स्नेह और सम्मान मिला कि दो बरस पलक झपकते कब गुजर गए ,पता ही नहीं चला।

एच.एन.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रो. दीपक के सम्मान में भावभीनी विदाई। Read More एच.एन.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रो. दीपक के सम्मान में भावभीनी विदाई।

उन्होने कहा कि मै सोनभद्र से जा भले रहा हूँ पर सोनभद्र मेरे साथ हमेशा रहेगा।इसकी सुखद स्मृतियाँ और आप सभी की भावनायें शुभकामनाएँ सदैव मेरे साथ रहेंगी।वहीँ एडीसीओ दुद्धी अजय कुमार ने सहायक आयुक्त के कार्यकाल को याद करते हुए कहाँ कि हम सबकी गलतियों पर तथा लक्ष्यो की पूर्ति न हो पाने पर एआर साहब नाराज होते तो डाँट फटकार से अधिक कोई दंड नही देते थे। 

जिलाधिकारी ने अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा का किया औचक निरीक्षण Read More जिलाधिकारी ने अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा का किया औचक निरीक्षण

उन्होने मन और कर्म से किसी भी अधिकारी कर्मचारी का कभी अहित नहीं किया।उन्होने सहकारिता परिवार के लिए सदैव एक अभिभावक की भूमिका निभाई।इसी क्रम में एडीसीओ घोरावल डॉक्टर सुरेश ने सहायक आयुक्त को नये जनपद के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

निरीक्षण:निर्माण की धीमी रफ्तार पर डीएम ने जताई नाराजगी, काम जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश Read More निरीक्षण:निर्माण की धीमी रफ्तार पर डीएम ने जताई नाराजगी, काम जल्द पूरा कराने के दिए निर्देश

आगे इसी क्रम में इफको के क्षेत्रीय अधिकारी अभिजीत मौर्य ने सहायक आयुक्त को स्मृति चिन्ह भेंटकरते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही जनपद मे उर्वरक की स्थिति पूर्वापेक्षा काफी बेहतर हुई।

समारोह मे मुख्य रूप से एडीसीओ घोरावल डाक्टर सुरेश,एडीसीओ दुद्धी अजय कुमार, एडीओ विनोद मौर्य, आलोक शेखर,महेश मौर्य, इबरार अहमद,शोएब, अवनीश पांडेय इत्यादि उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें