मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ अधिवक्ताओं प्रदर्शन।

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।

संवाददाता सरस सिंह 

प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ गुरुवार को अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने एकत्र होकर प्रधानाचार्य के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की और उनके विरोध में प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ताओं का आरोप था कि संबंधित मामले में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अधिवक्ता समुदाय में रोष व्याप्त है। इसी के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर अपना संदेश देने का प्रयास किया।

सहकारिता विभाग के बकाये वसूली के लिए कुर्की,नीलामी,वारंट और गिरफ्तारी की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर करायें -जिलाधिकारी Read More सहकारिता विभाग के बकाये वसूली के लिए कुर्की,नीलामी,वारंट और गिरफ्तारी की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर करायें -जिलाधिकारी

शव यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों को उठाया तथा प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी  मौजूद रहा।

पिपरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों  में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा  न्यायालय Read More पिपरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

अधिवक्ताओं का कहना था कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार और बड़े स्तर पर विरोध कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं।

नैनी कॉटन मिल के पास बनी जर्जर गोमटियों का हो पुनः आवंटन, छोटे व्यापारियों को मिले राहत : घनश्याम जायसवाल Read More नैनी कॉटन मिल के पास बनी जर्जर गोमटियों का हो पुनः आवंटन, छोटे व्यापारियों को मिले राहत : घनश्याम जायसवाल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार