शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद।

दया शंकर त्रिपाठी  Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 

संवाददाता। 

प्रयागराज।होलागढ़ थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे से संबंधित नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार थाना होलागढ़ में मु0अ0सं0-58/26 के तहत धारा 137(2)/87 भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त सूरज पाल पुत्र रामदीन पाल निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना नवाबगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज की तलाश की जा रही थी।

दूध : स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक तत्व Read More दूध : स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक तत्व

गुरुवार को होलागढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज पाल को थाना क्षेत्र के मालापुर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके साथ मौजूद मुकदमे से संबंधित पीड़िता/अपह्रता को भी सकुशल बरामद कर लिया।

चुनार तहसील के रामगढ़ निवासी डॉ. आर.के. सिंह बने उत्तराखंड उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक Read More चुनार तहसील के रामगढ़ निवासी डॉ. आर.के. सिंह बने उत्तराखंड उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के निदेशक

जांच में सामने आया कि आरोपी ने थाना क्षेत्र के सराय नन्दन उर्फ समसपुर गांव की रहने वाली एक नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। युवती के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर होलागढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

साउथ मलाका में एक ही परिवार के चार शव मिलने से सनसनी। Read More साउथ मलाका में एक ही परिवार के चार शव मिलने से सनसनी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 20 वर्ष है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण एवं अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार