आई-ग्लैम बिहार में चमके ‘फेस ऑफ चंपारण’ के विजेता

राज्य स्तर पर हासिल की बड़ी सफलता

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

बेतिया। 28 मई को पटना स्थित होटल क्लार्क्स इन में आयोजित आई-ग्लैम ब्यूटी पेजेंट के 12वें भव्य ग्रैंड फिनाले में ‘फेस ऑफ चंपारण’ के विजेताओं ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए चंपारण का गौरव बढ़ाया।

‘द स्पॉटलाइट’ द्वारा आयोजित ‘फेस ऑफ चंपारण’ प्रतियोगिता के तीनों विजेताओं ने बिहार स्तर की प्रतिष्ठित आई-ग्लैम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नए मुकाम हासिल किए। ‘मिस फेस ऑफ चंपारण’ का खिताब जीत चुकीं सोनल झा ने आगे बढ़ते हुए आई-ग्लैम मिस बिहार 2026 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया।वहीं सागर सलवान ने ‘मिस्टर फेस ऑफ चंपारण’ से अपनी सफलता की यात्रा जारी रखते हुए मिस्टर फेस ऑफ बिहार 2026 का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसके अलावा ‘मिसेज फेस ऑफ चंपारण’ रह चुकीं अंजलि कुशवाहा को उनके आत्मविश्वासपूर्ण और प्रेरणादायक प्रदर्शन के लिए मिसेज फियरलेस बिहार के सम्मानजनक खिताब से सम्मानित किया गया।

इन प्रतिभागियों ने आई-ग्लैम की संस्थापक देवजानी मित्रा के मार्गदर्शन तथा ‘द स्पॉटलाइट’ के संस्थापक दिशा गुप्ता, सौरभ सिंह और सुयश शरण के निरंतर सहयोग, प्रशिक्षण और प्रेरणा के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।
यह सफलता केवल प्रतिभागियों की मेहनत, समर्पण और प्रतिभा का परिणाम नहीं है, बल्कि यह भी साबित करती है कि ‘फेस ऑफ चंपारण’ स्थानीय प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान कर उन्हें राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर दे रहा है। राज्य स्तर पर सफलता का परचम लहराने के बाद अब सभी विजेता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुट गए हैं। उनका लक्ष्य देशभर के मंच पर बिहार और चंपारण का नाम गौरवान्वित करना है। इस उपलब्धि पर ‘द स्पॉटलाइट’ परिवार ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार