बिस्कोहर : सड़क और नाला निर्माण का हुआ शिलान्यास

नाले का निर्माण और आरसीसी सड़क बन जाने से नगरवासियों को जल निकासी तथा आनेजाने में सहूलियत मिलेगी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 15 विश्वनाथ नगर के डेगहर में  शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के द्वारा 59 लाख रुपए से बनने वाले नाले एवं आर सी सी रोड का शिलान्यास किया गया। जो कि जल निकासी का निर्माण हेतु नाले एवं आर सी सी रोड का भूमि पूजन का कार्यक्रम शुभारंभ किया। इस दौरान चेयरमैन अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि नाले का निर्माण और आरसीसी सड़क बन जाने से नगरवासियों को जल निकासी तथा आनेजाने में सहूलियत मिलेगी ।
 
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप होना चाहिए। नगर पंचायत के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता, सभासद  प्रतिनिधि रवि सिंह , हर्षित श्रीवास्तव, लाल जायसवाल,राम नरेश पासवान, शिवपति उपाध्याय, अरूण कुमार त्रिपाठी, विक्की प्रजापति, लालमन शाहू , कन्हैया वरुण, आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें