पत्रकारिता दिवस के अवसर पर भदपुरा ब्लॉक प्रमुख खंड विकास अधिकारी पत्रकारों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी
पत्रकारिता दिवस पर ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी
बरेली/ भदपुरा ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार गुप्ता ने आज ब्लॉक मुख्यालय पर पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी इस अवसर पर यहां के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार ने सभी पत्रकार साथियों को पत्रकारिता दिवस की बधाई दी।
और कहा पत्रकारिता की इस देश की व्यवस्था में अपनी अहम भूमिका रखते हैं साथ ही चौथा स्तंभ इसलिए कहा जाता है कि जहां पर भी जो भी अनीत होती है उसे उजागर करने के लिए इस चौथे स्तंभ का यही कार्य है कि उसे सही मार्ग दिखाने की रास्ता का उजागर करते हैं उन्होंने स्पष्ट किया और कहा प्रजातंत्र देश में पत्रकारिता का अपना अलग महत्व है ।

परंतु कुछ लोग अपना खराब चेहरा देखकर दर्पण को तोड़ देते हैं इस तरह कुछ लोग पत्रकारों के साथ भी इस तरह की मानसिकता रखते हैं जो ठीक नहीं है इन्हें भी भारत के संविधान में स्वतंत्रता दी गई है की सही बात को उजागर कर दर्पण की तरह सामने लाने का कार्य पत्रकारिता ही एक मार्ग है जिसके जरिए शासन व प्रशासन को जानकारी प्राप्त होती है।
की किस जगह पर क्या अन्याय हो रहा है इसके लिए उन्होंने पत्रकारिता दिवस पर सभी प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी यहीं पर खंड विकास अधिकारी ने भी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह वह कड़ी है जो भ्रष्टाचार से लेकर अन्याय को उजागर करने का कार्य करते हैं ।
इस कार्य में मैं सभी पत्रकार बंधुओ को पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि निष्पक्ष होकर पत्रकार एक ऐसी कड़ी है जिसके पास कोई भी सुविधा का संसाधन नहीं है फिर भी पर लग्न के साथ कार्य करके शासन व प्रशासन को जगाने का कार्य करते हैं इस मौके पर उपस्थित ऑल इंडियन प्रेस जनर्लिट एसोसिएशन नवाबगंज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी डी राठौर हीरालाल गंगवार अफजाल अहमद नजमुल हसन शकील अहमद हरिओम गंगवार शैलेंद्र गंगवार यशपाल गंगवार राजेश कुमार कश्यप सूरज कुमार । के साथ ही भदपुरा के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।
Block Pramukh uttar pradesh news पत्रकारिता दिवस बरेली समाचार प्रेस स्वतंत्रता भदपुरा ब्लॉक journalist felicitation रवि शंकर गंगवार Local News Bareilly Media and Democracy पत्रकार सम्मान BDO Bhadpura Journalists Honoured Media Recognition Fourth Pillar of Democracy Press Freedom Print Media Electronic Media Journalism Importance Press Day Celebration कौशल कुमार गुप्ता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकार बंधु मीडिया सम्मान समारोह


Comments