जलाशयों एवं नदी किनारों पर सोनभद्र पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

31 संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए चेतावनी पोस्टर एवं बैनर

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नदी, बाँध, तालाब एवं अन्य जलाशयों के आसपास लोगों को सतर्क एवं जागरूक करने हेतु व्यापक स्तर पर कार्यवाही की गई।

IMG-20260527-WA0091

बीजपुर की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्राड हुई धनराशि करायी गयी वापस, लोगों ने किया सराहना Read More बीजपुर की साइबर टीम द्वारा आवेदक की फ्राड हुई धनराशि करायी गयी वापस, लोगों ने किया सराहना

जनपद के ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया, जहाँ पूर्व में डूबने अथवा पानी से संबंधित दुर्घटनाएं अधिक घटित होती रही हैं। संबंधित थाना पुलिस द्वारा इन स्थलों पर पहुंचकर आमजन को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।

पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं गंगा स्वच्छता कार्यों की हुई समीक्षा Read More पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं गंगा स्वच्छता कार्यों की हुई समीक्षा

IMG-20260527-WA0084

नशे में ड्राइविंग करने तथा हेलमेट व सीट बेल्ट ना लगाने वालों के खिलाफ पुलिस चलायेगी विशेष अभियान Read More नशे में ड्राइविंग करने तथा हेलमेट व सीट बेल्ट ना लगाने वालों के खिलाफ पुलिस चलायेगी विशेष अभियान

अभियान के दौरान जनपद सोनभद्र में कुल 31 संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी संबंधी पोस्टर एवं बैनर लगाए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से लोगों को गहरे पानी में न जाने, बच्चों को अकेले जलाशयों के पास न छोड़ने तथा नदी एवं बाँधों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतने के संबंध में जागरूक किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए बताया गया कि थोड़ी सी असावधानी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। विशेष रूप से गर्मी एवं बरसात के मौसम में जलस्तर बढ़ने तथा पानी की गहराई का सही अनुमान न होने के कारण दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है।

अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा दुर्घटना होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें, जिससे समय रहते राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

सोनभद्र पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े विषयों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही एवं जागरूकता अभियान संचालित कर रही है। आमजन से अपील है कि सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा स्वयं सुरक्षित रहते हुए दूसरों को भी जागरूक करें, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार