ग्रामीण पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत नींव : राजेंद्र मौर्य

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर लालगंज। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

मीरजापुर लालगंज। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को ब्लॉक सभागार में संस्थापक बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि पर ग्रामीण पत्रकारिता दिवस एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने ग्रामीण पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताते हुए सूचना को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम कहा।

ग्रामीण पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत नींव : राजेंद्र मौर्य

UP: रास्ता देने के विवाद में भड़की हिंसा, कार फूंकी; हत्या के प्रयास व आगजनी में दो गिरफ्तार Read More UP: रास्ता देने के विवाद में भड़की हिंसा, कार फूंकी; हत्या के प्रयास व आगजनी में दो गिरफ्तार

मुख्य अतिथि उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मौर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सूचनाओं का व्यापक महत्व है। बालेश्वर लाल ने दूरदृष्टि के साथ ग्रामीण पत्रकारिता को संगठित स्वरूप देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि वही समाज और गांव तेजी से प्रगति करता है। जहां प्रत्येक व्यक्ति तक निरंतर सूचनाएं पहुंचती हैं। सूचना से जागरूकता, नई सोच और विकास की दिशा तय होती है।अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार डॉ दयाशंकर तिवारी ने कहा कि

जंगल में पेड़ पर अधेड़ का अधकटा शरीर लटगता मिलने से क्षेत्र में सनसनी Read More जंगल में पेड़ पर अधेड़ का अधकटा शरीर लटगता मिलने से क्षेत्र में सनसनी

ग्रामीण पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत नींव : राजेंद्र मौर्य

गोरखपुर; खजनी में खूनी वारदात का खुलासा: हत्या के आरोप में 4 गिरफ्तार, आला कत्ल चाकू-डंडा बरामद Read More गोरखपुर; खजनी में खूनी वारदात का खुलासा: हत्या के आरोप में 4 गिरफ्तार, आला कत्ल चाकू-डंडा बरामद

समय हमेशा चुनौतियां लेकर आता है और सूचना एक ऐसी क्रांति है जो परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करती है। यह परिवार और समाज को ज्ञान देकर सुधार का महत्व समझाती है। पत्रकार प्रवीण तिवारी ने कहा कि समय बदल गया है लेकिन सूचनाओं का परिवर्तनकारी स्वरूप आज भी कायम है। पत्रकार आशीष त्रिपाठी ने कहा कि बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकारिता को संगठित मंच देकर उसे मजबूती प्रदान की। विशिष्ट अतिथि

 

अधिवक्ता शिवकुमारी ने कहा कि सूचनाओं ने महिलाओं के जीवन में निरंतर बदलाव लाने का कार्य किया है और ग्रामीण स्तर पर संगठन नई दिशा दे रहा है।वरिष्ठ पत्रकार श्रीचंद यादव ने कहा कि बालेश्वर लाल ने गांव, समाज और सूचना के महत्व को जोड़ते हुए संगठन को एक नई सोच दी। विशिष्ट वक्ता विमलेश मिश्रा ने कहा कि युवाओं के लिए सूचनाएं बेहद आवश्यक हैं।क्योंकि नैतिकता और सकारात्मक सुझावों से समाज को नई दिशा मिलती है।कार्यक्रम का संचालन श्याम मोहन उपाध्याय ने

 

किया। आभार भूप नारायण मौर्य ने व्यक्त किया। इस दौरान पांच लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वागत रामजी विश्वकर्मा ने किया।इस अवसर पर अशोक सिंह, राकेश त्रिपाठी, भोला गुप्ता, इंद्रमणि पांडे, हरीभूषण शुक्ला, गिरिजाशंकर तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार