लहसुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजा जेल

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

मसौढ़ी लहसुना थाना पुलिस ने फरार वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष खुशबू खातून के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार लहसुना थाना क्षेत्र के घोरहुआ गांव निवासी ओंकार नाथ सिंह, पिता किरण कुमार सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त लहसुना थाना कांड संख्या 513/17 का वारंटी बताया जा रहा है।

पुलिस को लंबे समय से अभियुक्त की तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष खुशबू खातून ने बताया कि क्षेत्र में फरार वारंटियों एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार