नवीनतम
फीचर्ड
जमीन विवाद और मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
थाना फूलपुर पुलिस टीम ने जमीन विवाद और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
स्वतंत्र प्रभात।
फुलपुर/प्रयागराज। ।
थाना फूलपुर पुलिस टीम ने जमीन विवाद और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-149/2026 धारा 190/191(3)/115(2)/352/351(3)/109(1) भारतीय न्याय संहिता एवं 3(2)V/3(1)द/3(1)ध एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त मृत्युन्जय तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मृत्युन्जय तिवारी पुत्र अमरेश तिवारी निवासी ग्राम ढोकरी, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट प्रयागराज को रविवार को मुबारकपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, 16 मई 2026 को जमीन के पुराने विवाद और रंजिश को लेकर अभियुक्त ने अपने परिजनों के साथ मिलकर वादी पक्ष के परिजनों के साथ कथित रूप से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया गया था।
घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा अन्य आरोपितों की तलाश भी की जा रही है।
प्रयागराज मुकदमा दर्ज गिरफ्तारी प्रयागराज समाचार थाना फूलपुर पुलिस कार्रवाई जान से मारने की धमकी प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मारपीट मामला भारतीय न्याय संहिता लाठी डंडों से हमला जमीन विवाद फूलपुर एससी एसटी एक्ट मृत्युन्जय तिवारी मुबारकपुर मोड़ ढोकरी गांव जातिसूचक शब्द


Comments