नवीनतम
देश के भविष्य हैं यह छात्र: सैयद महबूब अहमद एडवोकेट l
पब्लिक स्कूल मेवातियान गोन्डा में बीते सत्र के मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। और ग्रीष्मकालीन अवकाश गृहकार्य का सेलेब्स सौपा गया। और मेधावियों छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्र प्रभात
गोंडा :एम.ए. पब्लिक स्कूल मेवातियान गोन्डा में बीते सत्र के मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। और ग्रीष्मकालीन अवकाश गृहकार्य का सेलेब्स सौपा गया। और मेधावियों छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम के लिए विद्यालय में काफी सजावट किया गया। प्रोग्राम के मुख्य अतिथियों में सैयद महबूब अहमद एडवोकेट व जिला संवाददाता ख्वाजा एक्सप्रेस, विशिष्ट अतिथि डाक्टर फैयाज अहमद खान, अशोक दूबे एडवोकेट, शाकिर अली खान,मैराज अहमद,नसीम अहमद अंसारी,कलीम अंसारी ने भी विद्यार्थियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री अहमद ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई यह सबूत देता है कि विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद सईद ने बच्चों के लिए काफी अच्छी पढ़ाई का हुनर दिया है। आज यह साफ दिखाई पड़ रहा है। ऐसे ही सभी प्रबंधक ध्यान देते रहें तो बच्चों की तरक्की अवश्य कदम चूमेगी। श्री अहमद ने कहा कि सईद सर की जितनी भी तारीफ की जाए वह काम है। 24 घंटा बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए लगे रहते हैं। एक न एक दिन एम ए पब्लिक स्कूल नाम रोशन करेगा। आजकल के समय में मुख्य बिंदु है कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई अवश्य कराओ। और आप लोग काफी खुशनसीब हो कि ऐसे प्रबन्धक सईद सर के विद्यालय में पढ़ रहे हो। आए हुए अतिथियों का प्रबंधक मोहम्मद सईद ने आभार व्यक्त किया।मेधावी छात्रों में आतिफ खान, मोहम्मद मुबस्सिर,अली अंसारी,सिद्दीका अंसारी,जारा फातिमा अरमान, मोहम्मद हैदर,हम्माद सईद, मुद्दसिर ,बुशरा सेख, अफसाना, मोहम्मद बैश,मुजस्सन सहित अनेको मेधावी छात्राओं को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उत्साह वर्धन किया।इस मौके पर प्रधानाध्यापक निशा खानम,गुलअफ्शा सिद्दीकी,सना खान, तंजीम फातिमा,रौनक फातिमा, तबस्सुम मिर्जा,मनतसा खान,केबी पान्डेय,सैयद सूबी,लायबा अंसारी सहित विद्यालय के स्टाफ मौजूद रहे।
गोंडा विद्यालय सम्मान समारोह गोंडा समाचार छात्राओं को सम्मानित मेधावी छात्र एम ए पब्लिक स्कूल मेवातियान मेधावी छात्र सम्मान समारोह ट्रॉफी वितरण प्रमाण पत्र वितरण ग्रीष्मकालीन अवकाश गृहकार्य सैयद महबूब अहमद एडवोकेट डॉ फैयाज अहमद खान अशोक दूबे एडवोकेट शाकिर अली खान मेराज अहमद नसीम अहमद अंसारी कलीम अंसारी मोहम्मद सईद शिक्षा सम्मान कार्यक्रम आतिफ खान मोहम्मद मुबस्सिर सिद्दीका अंसारी जारा फातिमा हम्माद सईद प्रधानाध्यापक निशा खानम


Comments