सिविल लाइन्स में आग।शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू।।

सिविल लाइन्स स्थित कॉफी हाउस के पास बने विठ्ठल होटल में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते होटल की निचली मंजिल से लेकर ऊपरी हिस्सों तक पहुंच गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज 
 
स्वतंत्र प्रभात ।
 
प्रयागराज।
 
सिविल लाइन्स स्थित कॉफी हाउस के पास बने विठ्ठल होटल में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते होटल की निचली मंजिल से लेकर ऊपरी हिस्सों तक पहुंच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल के नीचे लगे ट्रांसफॉर्मर में बिजली संबंधी काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाके जैसी आवाज के साथ शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी तारों के जरिए पूरे भवन में फैल गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और होटल के अंदर धुआं भर गया।
 
घटना के दौरान होटल में मौजूद लोगों को तत्काल बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लेने के कारण किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली। हालांकि आग लगने से होटल के अंदर रखा फर्नीचर, विद्युत उपकरण और अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
 
फायर विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का मुख्य कारण बताया है। साथ ही विद्युत सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें