कड़ी मेहनत रंग लाई : मसौढ़ी पुलिस ने बरामद की चोरी हुई अष्टधातु की राम-जानकी की मूर्तियां

मूर्ति बरामद होने की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता मनोज कुमार 
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

मसौढ़ी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए छाता गांव स्थित ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई अष्टधातु की राम, लक्ष्मण एवं माता जानकी की बहुमूल्य मूर्तियों को बरामद कर लिया है। मूर्तियों की बरामदगी के बाद गांव में खुशी का माहौल है, वहीं पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। बताया जाता है कि मसौढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम छाता स्थित ठाकुरबाड़ी से अज्ञात चोरों द्वारा राम, लक्ष्मण एवं जानकी की अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां चोरी कर ली गई थीं। घटना के बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मसौढ़ी थाना में कांड संख्या 192/26 दिनांक 17.03.26 को धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।मामले के अनुसंधान के दौरान मसौढ़ी थाना अध्यक्ष विवेक भारती के नेतृत्व में पुलिस लगातार तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही थी। टावर डंप, तकनीकी साक्ष्य और संदिग्धों की गतिविधियों के आधार पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस की बढ़ती दबिश और गिरफ्तारी के भय से चोरों ने सोमवार को ग्राम छाता मेन रोड के किनारे चोरी की गई मूर्तियों को छोड़ दिया, जहां से पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया।


थानाअध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि मामले में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।वहीं शाहाबाद पंचायत के मुखिया रवि प्रकाश ने भी मूर्तियों की बरामदगी में सक्रिय सहयोग किया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन और मुखिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते मूर्तियों की बरामदगी से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचने से बचा लिया गया। मूर्ति बरामद होने की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा ठाकुरबाड़ी परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई।

लहसुना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा के साथ अपराधी गिरफ्तार Read More लहसुना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा के साथ अपराधी गिरफ्तार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें