सहयोग शिविर की सफलता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी

जन-समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन तैयार, हर पंचायत में होगा सहयोग शिविर का आयोजन

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार 
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

बेतिया। "सबका सम्मान-जीवन आसान" निश्चय के तहत जन-समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आगामी 19 मई 2026 से जिले की सभी पंचायतों में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में प्रखंडवार तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सहयोग शिविर सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है और इसे जिले में शत-प्रतिशत सफल बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें, क्योंकि शिविर की तैयारियों एवं क्रियान्वयन की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिविर पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनहितकारी होना चाहिए। इसके लिए सभी पंचायतों में दिनांक 18 मई, सोमवार से ही टेस्ट रन करने का निर्देश दिया गया, ताकि तकनीकी या व्यवस्थागत कमियों को पहले ही दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले आवेदकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, शौचालय, बैठने की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त काउंटर, फ्लैक्स एवं मार्गदर्शन संबंधी सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि शिविर में तैनात कर्मी लैपटॉप के साथ उपस्थित रहेंगे तथा बिजली, इंटरनेट एवं तकनीकी संसाधनों की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

शिविर में प्राप्त होने वाले नए आवेदनों को उसी दिन पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि आवेदन निष्पादन में किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिन जिलास्तरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति शिविर में नहीं की गयी है, वे भी विभिन्न पंचायतों में जाकर कैंप का निरीक्षण करेंगे तथा अपने विभाग से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा करेंगे। साथ ही निरीक्षण प्रतिवेदन उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने शिविरों की तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति कोई भी पदाधिकारी मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे।

अररिया में शराब तस्करी नाकाम: सफारी से 126 लीटर बीयर बरामद, दो गिरफ्तार Read More अररिया में शराब तस्करी नाकाम: सफारी से 126 लीटर बीयर बरामद, दो गिरफ्तार

उन्होंने पूर्व से लंबित आवेदनों के निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों को सोमवार शाम तक हर हाल में निष्पादित कर लिया जाए।उन्होंने जिलास्तरीय कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय एवं फंक्शनल बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि पहले चरण के शिविर को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के बाद अगले शिविर की तैयारी में भी तुरंत जुट जाना होगा, ताकि आम लोगों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। बैठक में उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत जीएमसीएच कराया गया पोस्टमार्टम Read More बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत जीएमसीएच कराया गया पोस्टमार्टम

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें