विशाल विद्युत मेगा कैम्प का आयोजन, कैम्प के माध्यम से विद्युत संबंधित समस्याओं का निराकरण

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (वाराणसी ) पिपरी के 33/11 केवी के विद्युत उपकेंन्द्र कचनरवा के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 20 मई 2026 व दिनांक 21 मई 2026 को विशाल विद्युत मेगा कैम्प का आयोजन किया गया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कोन / सोनभद्र - पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (वाराणसी ) पिपरी के 33/11 केवी के विद्युत उपकेंन्द्र कचनरवा के सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 20 मई 2026 व दिनांक 21 मई 2026 को विशाल विद्युत मेगा कैम्प का आयोजन किया गया है। दिनांक 20 मई 2026 को कचनरवा मार्केट स्थान बाबू PCO और दिनांक 21 मई 2026 को करईल मार्केट में पंचायत भवन पर यह विशाल मेगा कैम्प का आयोजन किया गया है।इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य है कि नया विद्युत कनेक्शन आवेदन (घरेलू /कॉमर्शियल), नाम परिवर्तन अथवा पता संशोधन आवेदन , कनेक्शन लोड वृद्धि व विद्या परिवर्तन , विद्युत बिल में गड़बड़ी का संशोधन व समायोजन, बिजली बिल का भुगतान , खराब मीटर की जांच व उसे तत्काल बदलने का आवेदन, जिनका मीटर नहीं लगा हो उनका मीटर लगाने का आवेदन, विद्युत संबंधी किसी भी प्रकार का शिकायत पंजीकरण व त्वरित समाधान , 
विद्युत उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर जोड़ना, सभी विद्युत उपभोक्ताओं का KYC करना।
 कैम्प में विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहेंगे जिन उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो वह इस कैंम्प के माध्यम से अपना आवेदन देकर उसका समाधान पा सकते हैं। क्षेत्र के सभी उपभोक्ता इस कैंम्प में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। उक्त आशय की जानकारी अवर अभियंता ए पी गुप्ता ने दी।
स्वतंत्र प्रभात मोबाइल नंबर अपडेट उत्तर प्रदेश बिजली विभाग सोनभद्र समाचार कोन समाचार कचनरवा विद्युत उपकेंद्र पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बिजली मेगा कैंप बिजली बिल समाधान नया बिजली कनेक्शन विद्युत उपभोक्ता कैंप केवाईसी अभियान बिजली बिल भुगतान खराब मीटर जांच मीटर बदलने का आवेदन नाम परिवर्तन आवेदन पता संशोधन लोड वृद्धि आवेदन विद्युत शिकायत समाधान बिजली विभाग कैंप करईल मार्केट पंचायत भवन बाबू पीसीओ कचनरवा ए पी गुप्ता बिजली उपभोक्ता सुविधा पीवीवीएनएल वाराणसी बिजली समस्या समाधान व्हाट्सएप नंबर रजिस्ट्रेशन ग्रामीण विद्युत सेवा विद्युत जागरूकता अभियान

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें