झाड़-फूंक के बहाने मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग से दुष्कर्म।

कमिश्नरेट प्रयागराज की थाना फूलपुर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
प्रयागराज।
 
कमिश्नरेट प्रयागराज की थाना फूलपुर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को इफको प्लांट के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
थाना फूलपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 146/2026 धारा 70(2)/351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 5(G)/5(K)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में कन्हैया लाल पुत्र कल्लू निवासी ग्राम होरीपुर थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर, हाल पता पहलवान बीर बाबा मंदिर बाबूगंज थाना फूलपुर तथा राजमणि प्रजापति पुत्र दीनानाथ निवासी ग्राम सराय अभय उर्फ चन्दौकी थाना फूलपुर शामिल हैं।
 
झाड़-फूंक का झांसा देकर किया दुष्कर्म
 
पुलिस के अनुसार थाना फूलपुर क्षेत्र के ग्राम सराय अभयचन्द्र उर्फ चन्दौकी की रहने वाली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग बालिका को झाड़-फूंक के बहाने आरोपियों ने अपने जाल में फंसाया। आरोप है कि दोनों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया तथा घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
 
पीड़िता पक्ष की तहरीर पर थाना फूलपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
 
इफको प्लांट के पास से हुई गिरफ्तारी
 
फूलपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को थाना क्षेत्र के इफको प्लांट के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार