बहादुरगंज बताशा मंडी में शातिर चोर धराया, व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

शहर के व्यस्त कारोबारी इलाके बहादुरगंज स्थित बताशा मंडी में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने एक शातिर चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
प्रयागराज।
 
शहर के व्यस्त कारोबारी इलाके बहादुरगंज स्थित बताशा मंडी में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने एक शातिर चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को पकड़ने के बाद लोगों ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद बाजार में काफी देर तक भीड़ जुटी रही।
 
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार पकड़ा गया युवक काफी समय से इलाके में सक्रिय था और कई बार लोगों का सामान चोरी कर फरार हो चुका था। बताया जा रहा है कि बाजार में आने वाले ग्राहकों और दुकानदारों के मोबाइल, पर्स व अन्य सामान पर वह नजर रखता था। कई घटनाओं के बाद से व्यापारी उस पर निगाह बनाए हुए थे।
 
शनिवार को भी आरोपी ने कथित रूप से एक दुकान के पास चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक होने पर व्यापारियों और स्थानीय युवकों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार