नवीनतम
फीचर्ड
कचनरवा मुख्य बाजार चढ़ा अतिक्रमणकारियों की भेंट, लोगों को बदबू से हो रही है परेशानी
स्थानीय प्रशासन मौन, लोगों ने किया मुख्य बाजार से अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग
कोन / सोनभद्र -
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा मुख्य बाजार इन दिनों अतिक्रमणकारियों को भेंट चढ़ गया। ऐसा ही मामला शुक्रवार को देखने को मिला जहाँ लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी क्रम में बतातें चलें कि कोन विंढमगंज मार्ग, कचनरवा बागेसोती मार्ग, हॉस्पिटल मार्ग इन दिनों मुर्गा मछली के दुकानदारों ने सड़क पर कब्जा कर दुकान लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं किया जा रहा है बल्कि प्रशासन आँख मुँदे बैठा है जहाँ लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि कचनरवा मुख्य बाजार से अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग लंबे अरसे से की जा रही है किन्तु प्रशासन की विफलता कहें या स्थानीय लोगों की कमी से अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका बल्कि इन दिनों सुर्खिया बटोर रही है।
Read More बभनान में विकास या घोटाला? जनता की लोहे की बेंच झाड़ियों में दबी, जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध
लोगों का कहना है कि सड़क किनारे मुर्गा मछली की दुकान लगाने से लोगों को आते जाते समय छीटे पड़ते हैं जिससे लोगों को चलने में हो रही है परेशानी। इसके अलावा लोगों को दुर्गंध से क्षेत्र में रोग फ़ैलने का डर सता रहा है।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार में मुर्गा मछली की दुकानें लगाना जनहित में उचित नहीं है उसे नदी किनारे अन्य खाली जगहों पर लगवाया जाय जिससे लोगों को परेशानी न हो। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल उक्त प्रकरण को संज्ञान में लिया जाय ताकि लोगों को परेशानी न हो और होने वाली भयावह बीमारी से रोका जा सके।


Comments